ट्रेन में आरपीएफ की दबिश, बरकाकाना से अगवा 11 वर्षीय बालक बरामद
रामगढ़, सितम्बर 1 -- - कटकमसांडी में आरपीएफ ने दबोचा, हजारीबाग हाईवे के पास से आरोपी गिरफ्तार बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना रेलवे स्टेशन से अपहृत 11 वर्षीय बालक को पैसेंजर ट्रेन से ले जाने की कोशिश को आरपीएफ और पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया। रेलवे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद से सूचना मिलते ही आरपीएफ ने कटकमसांडी स्टेशन पर पहुंची ट्रेन संख्या 53374 (बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर) के सभी कोचों की तलाशी ली। रात करीब 10:11 बजे हुई कार्रवाई में अपहृत बालक सिकंदर सिंह (11) को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन बाद में तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर उसे हजारीबाग हाईवे के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार निवासी सिकंदर सिंह, पिता सुरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.