ट्रेन में आधी बर्थ पर सुविधा पूरी, अब रेलवे RAC वालों को भी देगा पूरा बेडरोल
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 5 -- एसी श्रेणी में आधी सीट यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में चार अगस्त 2026 को एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि एसी चेयर कार को छोड़कर अन्य सभी वातानुकूलित श्रेणियों में प्रत्येक आरएसी यात्री को अलग से संपूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ट्रेनों में आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल नहीं दिया जा रहा है या दो यात्रियों के बीच एक ही किट साझा कराई जा रही है। यात्रियों को अलग-अलग कंबल न मिलने पर वे परेशान होते थे। कभी कंबल तो कभी तकिया न मिलने की हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.