ट्रेन पर पथराव व चैन पुलिंग को लेकर आरपीएफ हुई सख्त
बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। जिले में रेलवे सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन पर पथराव व अवैध चेन पुलिंग की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों व घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ ने ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने का अभियान शुरू कर दिया है, जहां अक्सर पथराव व चेन पुलिंग की घटनाएं सामने आती हैं। आरपीएफ की टीम रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों व शहरी क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर रही है। इसके साथ-साथ टीम स्थानीय लोगों को जागरूक भी कर रही है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दिया गया है। ट्रेन पर पथराव करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को कठोर सजा का प्रावधान है। अधिकतम दस वर्ष की सजा से लेकर आजीवन कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.