प्रयागराज, अगस्त 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज वाराणसी रूट पर अहीमनपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में रामबाग आरपीएफ ने रविवार को दो नाबालिग समेत छह को गिरफतार कर लिया। दोनों नाबालिकों को सीडब्ल्यूसी और बाकी चारों आरोपियों को वाराणसी स्थित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित चारों युवकों को जेल भेज दिया गया। हाल ही में वंदेभारत पर भी पथराव के आरोप में आरपीएफ प्रयाग में एक युवक को गिरफ्तार किया था।बताया जा रहा है कि 28 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 65113 मेमू ट्रेन अहीमनपुर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- सीट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रामबाग आरपीएफ ने इस मामले...