हरिद्वार, जून 17 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ रही एक महिला की सोने की चेन झपट ली गई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर स्टेशन परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार, महाराणा प्रताप नगर, जिला एटा उत्तर प्रदेश निवासी राजेश कुमारी उर्फ रेखा पत्नी श्याम बाबू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 15 जून की सुबह करीब साढ़े सात बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो रही थीं। उसी समय भीड़ के बीच चार अज्ञात लोग उनके नजदीक आ गए। यह भी पढ़ें- ट्रेन पर चढ़ते वक्त महिला के गले से चैन झपटी, मुकदमा दर्ज आरोप है कि इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। महिला का कहना है कि ट्रेन में चढ़ने की अफरा-तफरी के दौरान आरोपियों ने उनके गले से कर...