प्रयागराज, फरवरी 3 -- चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंट जाने की स्थिति में अब रेलवे कर्मचारी लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकने का प्रयास नहीं करेंगे। भारतीय रेलवे ने 'ट्रेन पार्टिंग' जैसी आपात परिस्थितियों में हादसों की आशंका को कम करने के लिए संकेत व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में एनसीआर समेत सभी जोनों को निर्देश जारी कर दिए हैं और यह नई व्यवस्था देशभर में लागू कर दी गई है। कई बार ट्रेन के अलग हो जाने पर गेटमैन लाल झंडी दिखा देता था। ऐसे में लोको पायलट तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा देता था, जिससे पीछे से आ रहा ट्रेन का अलग हुआ हिस्सा आगे वाले हिस्से से टकराने का खतरा बढ़ जाता था। इसी जोखिम को देखते हुए अब 'स्टॉप सिग्नल' को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। नए नियमों के तहत दिन के समय गेटमैन हरी झंडी दिखाएगा और रात में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.