संभल, दिसम्बर 27 -- कोरोना काल में बरेली-आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद चली आ रही। अब रेलवे ने इसके दोबारा संचालन की घोषणा की है। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार ने इस पर खुशी जताई है और रेलवे का आभार जताया है। इस निर्णय से क्षेत्र के यात्रियों और व्यापरियों को बड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृव में रेलवे स्टेशन पहुंचे और खुशी जाहिर की। स्टेशन अधीक्षक व रेलवे कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन के बंद होने से चंदौसी क्षेत्र के यात्रियों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चंदौसी से आगरा एवं बांदीकुई बालाजी मंदिर के लिए यही एकम...