लखनऊ, मार्च 31 -- ट्रेन हादसों को रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 213 इंजन 'कवच' (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) सिस्टम से लैस होंगे। रेलवे ने उपकरण आवंटित कर दिया है, जिनकी फिटिंग 01 अप्रैल से शुरू होगी। इसके तहत गोण्डा लोको शेड को 95, गोरखपुर को 60 और सैदपुर को 58 कवच उपकरण दिए गए हैं। बाराबंकी से छपरा (438 किमी) के बीच टावर लगाने का काम जारी है। गोरखपुर से बस्ती के बीच 20 टावर लग चुके हैं। संभावना है कि अगले छह महीनों में किसी एक सेक्शन पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सीतापुर-बुढ़वल रूट पर यह प्रणाली विकसित होगी। जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित यह स्वदेशी तकनीक एक ही ट्रैक पर ट्रेनों की टक्कर रोकेगी। यदि लोको पायलट से कोई चूक होती है या ट्रेन रेड सिग्नल पार करती है, तो कवच स्वचालित ब्रेक लगा देगा। साथ ही, 05 किमी के दायरे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.