प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- इंडियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पांडेय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ट्रेन ड्यूटी पर जाने वाले रेल कर्मचारियों के लिए यात्रा के दौरान आरक्षित सीटें सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट चेकिंग स्टाफ सहित तकनीकी विभागों के कर्मचारियों को ड्यूटी के सिलसिले में बार-बार यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन उचित व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...