कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर एसीएम पवन कुमार और सीआईटी स्टेशन रोमित चतुर्वेदी ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। बिना टिकट चेकिंग में सात दरोगा, सिपाहियों को एसी कूपों में आराम करते पकड़ा। रोमित चतुर्वेदी ने मौके पर जुर्माना न देने पर सभी के संबंधित जिलों में रिपोर्ट भेजने की बात कही तो सभी ने जुर्माना अदा कर बला टाली। टीम ने पकड़े गए 91 मामलों में 16 गंदगी, अनबुक्ड लगेज के तो बाकी 75 मामले बिना टिकट के पकड़े। टीम ने कालका मेल, जोधपुर, हावड़ा, सीमांचल सहित 18 ट्रेनें चेक कराईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...