बोकारो, मई 30 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान मो हुसैन अंसारी नामक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दायां पैर काफी बुरी तरह से कुचल गया। बताया गया कि बोकारो के सिवनडीह से किसी रिश्तेदार को ट्रेन चढ़ाने आया था। रिश्तेदार के साथ वह भी ट्रेन में सवार हो गया। इसी बीच ट्रेन खुल गई। और चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यह हादसा हुआ। चंद्रपुरा जीआरपी और आरपीएफ ने उसे इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...