मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेन में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है। अब वे चलती ट्रेन में भी कंफर्म बर्थ बुक करा सकते हैं, भले ही ट्रेन प्रारंभिक स्टेशन से रवाना हो चुकी है। अभी ट्रेन में किसी यात्री के नहीं चढ़ने से खाली हुई सीट आएएसी वालों को मिल जाती थी। दरअसल, आने वालों दिनों में रेलवे आएसी की व्यवस्था खत्म करने की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें- वेटिंग टिकट वालों की मौज, अब चलती ट्रेन में भी बुक होगी कंफर्म सीट; IRCTC की वेबसाइट पर दिखेगी खाली बर्थनई बुकिंग प्रक्रिया इसके लिए रेलवे का टेक्निकल विंग रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) टीटीई को दिए गए हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) को अपग्रेड कर रहा है। इसमें कंफर्म बर्थ बुकिंग का ऑप्शन जोड़ने की तैयारी है। इसे लेकर रेलवे ने अपन...