जमशेदपुर, मई 1 -- जमशेदपुर। हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस के यात्री गुरुवार शाम टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर भड़क उठे। बताया जाता है कि गीतांजलि एक्सप्रेस के दो स्लीपर कोच में दर्जनों जनरल टिकट यात्री सवार हो गए थे। इससे कोच के यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। स्लीपर कोच पर चढ़कर सीट पर बैठने का विरोध करने पर जनरल टिकट यात्री हटने को तैयार नहीं थे। इससे टाटानगर में कोच से उतरकर 8-10 यात्रियों ने टिकट निरीक्षक से यह शिकायत की, लेकिन टीटीई कोई कार्रवाई नहीं की और ट्रेन समय से खुल गई। यह भी पढ़ें- वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में तीन यायित्रों के सामान उचक्के ने उड़ाये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.