गोंडा, जून 6 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 15622 कामाख्या एक्सप्रेस के बी 5 कोच में 40 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे रजत कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह चंदौसी से न्यू जलपाईगुड़ी का सफर कर रहे थे । इसके अलावा 11124 बरौनी मेल में बी फोर के 34 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे कन्हैया कुमार के तबीयत खराब होने की सूचना रेलवे के उपमंडलीय चिकित्सालय को मिली। दोनों यात्रियों का इलाज रेलवे के चिकित्सकों की टीम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...