लातेहार, अप्रैल 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के निर्धारित समय पर चलने में सुधार नही हो पा रहा है। इससे रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी कई ट्रेन विलम्ब से बरवाडीह पहुंच कर गंतव्य की ओर रवाना हुई। खबरों के अनुसार अप गोमो - चोपन पैसेंजर के अलावे डाउन चोपन- गोमो पैसेंजर ,रांची - चोपन एक्सप्रेस, आनन्द विहार - हटिया एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेने भी देर से बरवाडीह पहुंची। यात्रियों को गंतव्य की ओर जाने में काफी परेशानी हुई। यात्रियों ने यात्री हित मे रेलवे विभाग से ट्रेनों का निर्धारित समय चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...