जौनपुर, मई 8 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जंघई से प्रयागराज रेल मार्ग पर शुक्रवार को सुबह भोगीपुर गांव स्थित आउटर सिग्नल के पास एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के धक्के से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे जंघई जी आर पी प्रभारी प्रमोद गुप्ता, अभिजीत दूबे ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। सुबह 6 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेल पटरी के किनारे शव देख कर जी आर पी जंघई को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास में लगी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...