आशीष श्रीवास्तव, नवम्बर 19 -- ट्रेन के थर्ड एसी कोच में बर्थ पर सित-जू डॉग का यात्रा करते हुए वीडियो प्रकाश में आया है। वायरल वीडियो में थर्ड एसी कोच में यात्रियों के बीच मिडिल बर्थ पर कुत्ता लेटा हुआ है, उसकी सहूलियत के लिए उसे कंबल और चादर भी उपलब्ध कराया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इसकी जांच शुरू करा दी है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन के कोच बी-6 में एक बर्थ पर पालतू डॉग ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। कोच अटेंडेंट ने डॉग के पालक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया। थर्ड एसी कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। वीडियो जिस दिन का बताया जा रहा है ...