देवघर, सितम्बर 4 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। बिहार में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से छिपाकर ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद की है। शुक्रवार देर रात ट्रेन संख्या 13047 अप हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस की जांच के दौरान बी-2 कोच के पहिया-ट्रॉली फ्रेम के नीचे छिपाकर रखे गए दो लावारिस कैरी बैग से कुल 44.640 लीटर शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट जसीडीह, सीआईबी और आईपीएफ जसीडीह की संयुक्त टीम ने विभूति एक्सप्रेस में सघन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: छापेमारी में आरपीएफ ने शराब की जब्त जांच के दौरान बी-2 कोच के ट्रॉली फ्रेम क...