समस्तीपुर, मार्च 1 -- उजियारपुर। समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना के सुपौल गांव में ट्रेन की ठोकर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविबार सुबह की बतायी गयी है। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 7 निवासी रामाश्रय राय (75) के रूप में हुयी है। बताया जाता है की रामाश्रय सुबह में शौच के लिए रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। सूचना पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, एएसआई बिरेश्वर सिंह सदलबल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा बनाने की बात कही। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। अंत में बिना पोस्टमार्टम के ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...