ट्रेन के चपेट में आने से यात्री को जवान ने बचाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सराय रोहिल्ला स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ के जवान ने ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री को बचा लिया। यह यात्री ट्रेन में सवार होने के दौरान गिरकर गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। वहां मौजूद आरपीएफ के जवान ने तुरंत भागकर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरपीएफ जवान मनोज कुमार के इस साहसिक कार्य के लिए उसकी सराहना की है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) का सिपाही मनोज कुमार रविवार को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर तैनात था। इस दौरान गाड़ी संख्या 19566 प्लेटफॉर्म संख्या एक से जा रही थी। प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक यात्री ने चलती हुई गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया और फिसरकर नीचे गिर पड़ा। वह गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा। उसी दौरान सिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.