सीवान, मार्च 28 -- दरौंदा। छपरा-सीवान रेलखंड पर दरौंदा व पचरुखी स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर किसी ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। आरपीएफ दरौंदा को शुक्रवार को करीब 5.25 बजे घटना की सूचना मिली। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...