मुजफ्फरपुर, मई 12 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माड़ीपुर में बदमाशों ने ट्रेन के गेट पर खड़े बीटेक के बीटेक के छात्र के हाथ पर डंडा मारकर आईफोन छीन लिया। छात्र पीयूष सिंह औराई थाने के शाही मीनापुर का रहने वाला है। अब एफआईआर के लिए छात्र जीआरपी और काजी मोहम्मदपुर थाने का चक्कर काट रहा है। छात्र का आरोप है कि वह जीआरपी में एफआईआर करने गया था, लेकिन उसे काजीमोहम्मदपुर थाना भेज दिया गया। जब वह काजीमोहम्मदपुर थाने पर पहुंचा तो जीआरपी जाने की सलाह दी गई।छात्र ने बताया कि वह 11 मई को ट्रेन से पाटलिपुत्र जा रहा था। वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। जंक्शन से खुलकर ट्रेन माड़ीपुर पहुंची, तभी उसके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह बात कर रहा था। माड़ीपुर के समीप रेल पटरी किनारे तीन युवक खड़े थे। एक के हाथ में डंडा था। उसने हाथ पर मार दिया, जिससे उसका मोबाइ...