पटना, मार्च 10 -- ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा गंगा में गिर गई। हालांकि, मछुआरों ने गंगा से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सेतु पर मंगलवार को यह घटना हुई। बताया जाता है कि छात्रा परीक्षा देकर राज्यरानी एक्सप्रेस से बेगूसराय अपने घर लौट रही थी। ट्रेन ज्योंहि राजेंद्र सेतु पर पहुंची छात्रा बोगी के गेट पर खड़ा होकर रील्स बनाने लगी। इस दौरान असंतुलित होकर गंगा जा गिरी। छात्रा की पहचान लोहियानगर (बेगूसराय) निवासी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी अपने भाई सौरभ कुमार के साथ राज्यरानी ट्रेन में सफर कर रही थी। भाई ने बताया कि राजेन्द्र सेतु पहुंचते ही वह ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील्स बनाने लगी। इसी दौरान असंतुलित होने की वजह से वह सीधे गंगा में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद ...