प्रयागराज, जुलाई 20 -- छिवकी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला यात्री के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। गुजरात के वडोदरा निवासी कल्पना सिंह ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि बनारस से वडोदरा जा रही थीं। एसी कोच में लेडीज पर्स सीट पर रखकर सो गईं। जब ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंची तो उनका पर्स गायब था। पर्स में करीब 10 ग्राम की सोने की चेन, तीन-तीन ग्राम की दो सोने की अंगूठियां, मोबाइल और तीन हजार रुपये रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...