ट्रेन के इंजन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
गाजीपुर, जुलाई 2 -- सैदपुर। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह भटनी-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन (65107) के इंजन में मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, माहपुर रेलवे हाल्ट के पास उड़ते समय मोर ट्रेन के इंजन से टकरा गया और इंजन के ऊपर लगी हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ट्रेन के औंड़िहार स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी जवानों ने मोर को इंजन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे सैदपुर रेंज के वन दरोगा निशिकांत सोनकर ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.