मथुरा, दिसम्बर 30 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन के आउटर पर मंगलवार की सुबह कोटा पटना एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु हो गई। जीआरपी और आरपीएफ ने शव को तिरंगे में लपेटने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग ने राष्ट्रीय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के आउटर पर मंगलवार की सुबह पटना कोटा एक्सप्रेस के इंजन में अचानक एक राष्ट्रीय पक्षी मोर टकरा कर फंस गया।राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की सूचना जीआरपी ने वन विभाग की टीम को दी। जीआरपी उप निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को ससम्मान वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ मोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...