आगरा, जून 1 -- जनपद के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जान बचा ली। समय रहते की गई कार्रवाई से हादसा टल गया। जीआरपी ने बताया कि, गंजडुंडवारा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव निवासी एक युवक सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचा। इसी दौरान कासगंज से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन संख्या 55346 पैसेंजर स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कांस्टेबल कायम सिंह और प्रदीप सिंह की नजर युवक पर पड़ गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवक को पीछे खींच लिया और सुरक्षित बचा लिया। यदि कुछ देरी हो जाती तो हादसा हो सकता था। जीआरपी कर्मियों ने पूछताछ...