पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत टनकपुर रेलखंड पर न्यूरिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद ट्रेन लगभग 15 मिनट तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस के अलावा जीआरपी और आफ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मुहल्ला खेड़ा निवासी 75 वर्षीय मुल्लों देवी पत्नी चंद्रसेन ने गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे पीलीभीत से टनकपुर की ओर जा रही डेमो स्पेशल ट्रेन के सामने न्यूरिया रेलवे क्रॉसिंग पर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन भी क्रॉसिंग पर रुक गई। लगभग 15 मिनट तक ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही थाना न्यूरिया पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.