रामपुर, जून 11 -- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पास गुरुवार को एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जीआरपी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद ने बताया कि एक व्यक्ति प्लेटफार्म संख्या तीन के पास बैठा था। अचानक वह रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ा और चलती ट्रेन के सामने आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया गया। उसके पास से मौके से मिले सामान की जांच की, लेकिन मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...