पीटीआई, अगस्त 28 -- मध्य प्रदेश के दमोह से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहले 30 वर्षीय बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और फिर हताश और परेशान माता-पिता ने भी शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बेटे ने जहां आत्महत्या की उसी जगह से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर माता-पिता ने भी ठीक वैसा ही कदम उठाया। महज एक घंटे के भीतर लगभग एक पूरा परिवार ही उजड़ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के वजह से तीनों ने अपनी जान दी है। पुलिस के मुताबिक, दमोह कांति रेल रूट पर दोपहर में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश अहिरवार ने करैया फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।घटनास्थल पर पहुंचे माता-पिता और फिर. बेटे की मौत की खबर जैसे ही मात...