संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला तथा उसके दो बच्चों की जान बच गई। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान महिला मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को सुरक्षित बचा लिया।कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि एक महिला अपने बच्चों के साथ मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मनाथ यादव, हेड कांस्टेबल गणेश, कांस्टेबल अरविंद तिवारी तथा महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह, साधना और महिमा यादव ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर महिला और उसके दोनों...