औरैया, मार्च 27 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक पर शुक्रवार को पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के सामने कूदकर जान देने जा रही महिला को समय रहते बचा लिया गया। पारिवारिक तनाव के चलते एक महिला रेलवे फाटक के पास पहुंची थी और ट्रेन के सामने जाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एसआई हेमलता यादव की नजर उस पर पड़ी। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल दौड़कर महिला को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आईं। घटना के बाद पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया और उसके परिजनों को सूचना दी। बाद में महिला को उसके पति महेंद्र कुमार, निवासी नगला विद्दी, महेवा (इटावा) के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एसआई की तत्परता और साहस की सराहना की। लोगों का कहना था कि कुछ क्षण की देरी होती तो बड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.