ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
प्रयागराज, अप्रैल 20 -- झूंसी। थानाक्षेत्र के उस्तापुर गांव निवासी 26 वर्षीय गुनिष यादव पुत्र भैया राम यादव ने रविवार की रात झूंसी रेलवे स्टेशन के पास दानापुर-सिकंदराबाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उसकी मोटरसाइकिल के आधार पर की गई जो घटनास्थल के पास मिली। मृतक के भाई कुलदीप यादव ने बताया कि गुनिष गार्ड था। उसकी शादी हंडिया क्षेत्र के लालपुर बिजुरू गांव निवासी अंजलि से हुई थी जिससे उसका एक तीन वर्षीय पुत्र अश्वनी है। आरोप लगाया कि गुनिष और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था तथा तलाक का मामला न्यायालय में लंबित था। इसी तनाव के चलते वह काफी परेशान रहता था। यह भी पढ़ें- ट्रैक पार कर रहे व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.