औरैया, मई 4 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने न्यू अछल्दा स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई सूचना पर थाना अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को पोल संख्या 589/31 के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान तेज सिंह (18) पुत्र कोमल निवासी ग्राम दखनाई रामगढ़, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई। पहचान उसके भाई अनिल कुमार ने की। परिजनों के अनुसार, तेज सिंह सोमवार सुबह अपनी बहन प्रीति के घर बैसौली (थाना अछल्दा) आया था। वह फेरी...