कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर देहात। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर तिलौंची स्टेशन के पास शुक्रवार रात में हमीरपुर जिले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका रक्तरंजित शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। घटनास्थल के पासमिली बाइक के अभिलेखेां में दर्ज नंबर से दी गई सूचना पर आए परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की छानबीन शुरू की है। ग्राम अचपुरा बहदीना थाना ललपुरा जिला हमीरपुर का रहने वाला बत्तीस साल का जितेंद्र कुमार पुत्र मलखान मौजूदा समय में अकबरपुर के एक निजी स्कूल की बस चलाता था। इसके साथ ही अकबरपुर में किराए पर मकान लेकर पत्नी प्रभादेवी व बच्चे आठ साल के अयांश व पांच साल के दिब्यांश के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात में किसी बात से नाराज होकर उसने बाइक से गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची स्टेशन के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.