बुलंदशहर, जून 12 -- खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। कैंटीन संचालक को बचाने के प्रयास में जीआरपी कर्मी बाल-बाल बचा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। कानपुर जिले के थाना सार के गांव तेलियाबर निवासी अमरदीप(26 वर्ष) खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैंटीन का संचालक था। बताया जाता है कि उसके पास एक व्यक्ति पानी की बोतल लेने के लिए आया था। जिसके बाद बोतल लेने को लेकर विवाद हो गया। स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मी अपने साथ अमरदीप और उक्त व्यक्ति को चौकी पर ले आए। यह भी पढ़ें- ट्रेन के आगे कूदकर की कैंटीन संचालक ने की आत्महत्या घटनास्थल पर बचाव प्रयास कुछ देर बाद अमरदीप चौकी के सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रेक पर कूद गया। जिस पर गोरखधा...