कानपुर, फरवरी 13 -- चकेरी। रेलबाजार की सुजातगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ई-ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम सूचना मिली कि सुजातगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया है। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसने पास ही ई-ऑटो खड़ा कर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। वह किराए पर ई-ऑटो चलाता था। मृतक की शिनाख्त जूही रत्तूपुरवा निवासी 30 वर्षीय मोनू गौतम के रूप में हुई। उसकी पत्नी और बच्चा भी है। परिजनों ने बताया वह रोज की तरह घर से निकला था। उसके आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.