फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने आनंद विहार-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस जानलेवा कदम से रोके जाने पर नाराज युवक ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर उठाकर जवानों पर ही हमला करने का प्रयास किया। कड़े संघर्ष के बाद सुरक्षाबलों ने उसे काबू में किया। एसआई जीआरपी लक्ष्मण ने बताया कि युवक अतुल सिंह चौहान निवासी जोगीपुर थाना सीधी जिला सीधी (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है, जो अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। इसे बचा लिया गया है, ट्रैक पर कूदने के कारण युवक घायल हो गया। वहीं, आरपीएफ एसआई फैजान आदिल ने बताया कि इलाज के बाद ...