लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- मकर-संक्रांति के दूसरे दिन कोहरे और सर्दी हवा से यात्री बेहाल रहे। ट्रेनों की देरी और क्रास कराने को लेकर यात्रियों को घंटों ट्रेन में बैठे रहना पड़ा। शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेन सवा घंटा वहीं पैसेंजर ट्रेनें और बसें घंटों लेट रही। शुक्रवार को कोहरे की वजह से ट्रेनों और बसों की स्पीड़ दोपहर तक काफी कम रही। इससे गोरखपुर से चलकर इज्जतनगर तक जानें वाली एक्सप्रेस ट्रेन लखीमपुर स्टेशन 8.45 की जगह सवा दस बजे पहुंची। लखनऊ से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन 10.37 की जगह 11.40 बजे पहुंची। इसी तरह से लखनऊ मैलानी भी लेट रही। मैलानी से लखनऊ जानें वाली ट्रेन लखीमपुर 1.21 की जगह ढाई बजे पहुंची। इस ट्रेन को गोला स्टेशन पर 12.37 से 1.37 तक खड़ा रखा गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री खासकर महिला और बच्चे परेशान होते रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...