नई दिल्ली, अगस्त 9 -- ट्रेन से सफर करने वाले आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को एलएचबी प्लेटफॉर्म की मानक क्षमता यानी की 24 कोच तक विस्तारित किया जाएगा। इस फैसले के बाद किसी ट्रेन में कम से कम छह से आठ स्लीपर और चार जनरल डिब्बे अनिवार्य होंगे। इस बदलाव के लिए रेलवे जल्द ही लगभग 3,200 किमी लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की संरचना के नए मानक लागू करने जा रहा है। इसके तहत अब सभी ट्रेन में स्लीपर और जनरल डिब्बों की न्यूनतम संख्या अनिवार्य रूप से तय होगी। ट्रेन को 24 डिब्बों के मानक एलएचबी रेक में बदलकर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे देशभर में सालाना 32 से 36 करोड़ अतिरिक्त यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे।देश के व्यस्ततम ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को होगा फायदा इस फैसले स...