ट्रेन की बोगी से धुआं उठते ही रेलवे स्टेशन पर मची अफरातफरी
मधुबनी, मई 28 -- राम शरण साह मधुबनी।जयनगर-उधना एक्सप्रेस की बोगी से गुरुवार अहले सुबह धुआं उठते ही रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर स्थित रूम में सोए मजदूर शोर मचाने लगे। सुरक्षा कर्मी एवं स्टेशन पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी प्लेटफार्म नंबर 3 की ओर भागने लगे।स्टेशन ड्यूटी पर तैनात संतोष कुमार यादव प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगे नल से पाइप के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। 3.43 बजे सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बमबम सिंह, जयप्रकाश सहित अन्य कर्मी चार बड़े दमकल गाड़ी के साथ कुछ ही देर बाद माल गोदाम की ओर से रेलवे स्टेशन पहुंच गए। फायर ब्रिगेड वाहनों की सायरन ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.