बांका, मार्च 12 -- बौंसी(बांका) । निज संवाददाता भागलपुर हंसडीहा रेलखंड के मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने सीट के नीचे अचेत पड़े व्यक्ति को देखकर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने शव को बाहर निकालकर एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। ट्रेन पर सफर कर रहे हैं यात्रियों ने बताया कि वह मृतक भागलपुर स्टेशन तक ठीक था वहां के बाद वह लेट गया था मंदार हिल तक जब वह नहीं उठा तो लोगों को शक हुआ जिसके बाद उसे जगह हिलाया डुलाया गया जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तब इसकी जानकारी पुल...