भदोही, फरवरी 13 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर ममहर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम को ट्रेन की जद में मजदूर आ गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। इलाज को एंबुलेंस से महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के बरैला गांव निवासी छोटेलाल गौतम के 22 वर्षीय बेटे करन गौतम मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम को वह किसी काम से परसीपुर रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। ममहर मोड़ के पास किसी गाड़ी की जद में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.