भदोही, सितम्बर 21 -- भदोही, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की जद में आने से 70 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे पुलिस ने एंबुलेंस से इलाज को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल पहुंचाने का काम किया।शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपिरस, गंगापुर गांव निवासी 70 वर्षीय शिवभजन दिव्यांश गौतम रेलवे ट्रैक के रास्ते पैदल स्टेशन की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से ट्रेन नंबर 15018 काशी एक्सप्रेस डाउन आ रही थी। ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाया, लेकिन बुजुर्ग को आवाज कम सुनाई देने के कारण वह ट्रैक से हट नहीं पाए। इसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी भदोही के जवान मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से इलाज को शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की ग...