ट्रेन की चपेट में मृत युवक की हुई पहचान
गोरखपुर, मार्च 17 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खुर्द के पास सोमवार की सुबह 8 बजे ट्रेन की चपेट में आकर मृत अज्ञात युवक की शिनाख्त हो गई है। मृत युवक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी मनीष भारती (22) पुत्र त्रिवेनी भारती के रूप में हुई है। मंगलवार को परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर युवक की शिनाख्त किया। मृतक मनीष बीएससी का छात्र था। मनीष की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.