ट्रेन की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हरदोई, अगस्त 22 -- हरदोई। बघौली में मजीदपुरवा से बघौली के बीच किलोमीटर संख्या 1152/08 पर शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 80 वर्षीय झूरा निवासी बघौली की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शव की पहचान की। एसओ प्रशान्त दुबे ने बताया कि हादसे के बाद रेलवे ट्रैक क्लियर करा दिया गया और ट्रेनों का संचालन सुचारू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.