सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- लंभुआ, संवाददाता। गुरुवार की सुबह लंभुआ रेलवे स्टेशन के निकट एक 22 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड पर उस समय हुई, जब वाराणसी की ओर से लखनऊ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस गुजर रही थी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे ब्लॉक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से लगभग सौ मीटर पहले, पोल संख्या 892/2931 के पास अज्ञात युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना के तुरंत बाद लंभुआ स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.