लखीमपुरखीरी, मई 20 -- लखीमपुर। खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ से लखीमपुर की तरफ आ रही एक पैसेंजर ट्रेन जैसे ही खीरी ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची, तभी एक युवक उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।शुरुआती दौर में युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी और उसे अज्ञात माना जा रहा था। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के प्रयासों के बाद शव की पहचान हो सकी। मृतक की पहचान खीरी कस्बे के ही श्यामलालपुरवा निवासी 18 वर्षीय अशफाक के रूप में की गई है। प...