फिरोजाबाद, मई 17 -- नगला खंगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक हलवाई की मौत हो गई। रेलवे पटरी किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। थाना सिरसागंज के गांव बिनाई की ठार निवासी 28 वर्षीय सुरजीत बघेल पुत्र शिवरात सिंह बघेल मुंबई में हलवाई का काम करता था। वह शनिवार रात न्यू भदान स्टेशन के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...