मुजफ्फरपुर, जून 6 -- कुढ़नी। रामदयालुनगर के पास शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका शोभा कुमारी (50) प्रावि केरमा राघोराम में कार्यरत थी। उनकी मायका भी केरमा में था। बताया जाता है कि रामदयालुनगर के आसपास शिक्षिका डेरा लेकर रहती थीं। शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकली थी। रेल ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान ने शिक्षिका के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...